{"_id":"59514a204f1c1bb0768b477b","slug":"151498499616-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के गढ्ढामुक्त सड़कों की पोल खोलती खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के गढ्ढामुक्त सड़कों की पोल खोलती खबर
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदवासराय। सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने का प्रदेश के मुखिया का आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है। इस आदेश के अमल में नदवासराय क्षेत्र पूरी तरह अछूता रह गया है। नदवासराय से घोसी, नदवासराय से कोइरियापार, नदवासराय से बोझी, नदवासराय से हमीदपुर, भिखारीपुर से पद्मीडांड, भातकोल से वलीदपुर, भातकोल से भोपतपुर होते हुए रामनगर मोढ़, रामनगर मोढ़ से कोठिया, वलीदपुर से अजमतगढ़ आदि सड़कों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है किलोक निर्माण विभाग सीएम के आदेश के अमल में किस कदर लापरवाह है।
क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें मरम्मत के अभाव में बदहाल हैं। इन सड़्कों पर रोजाना यात्री अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं। आने वाले बारिश के दिनों में इसकी क्या दशा होगी कहा नहीं जा सकता है। इस बावत ग्रामीण दिनेश, राजेश, जवाहिर, शमशाद आदि का कहना है कि राज्य सरकार के अबतक के सारे वादे फेल नजर आ रहे हैं।