फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   15 patients found in city area, including roadways clerk, number 275

रोडवेज लिपिक सहित नगर क्षेत्र में मिले 15 मरीज, संख्या हुई 275

Tue, 14 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
15 patients found in city area, including roadways clerk, number 275
मऊ। मंगलवार को बीएचयू से मिली 78 रिपोर्ट में 15 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसमें सभी संक्रमित मरीज नगर क्षेत्र के हैं। इसमें सबसे अधिक आठ मरीज नगर के कतुआपुरा मुहल्ले के हैं। इसके अलावा दो मरीज रोडवेज के कर्मचारी हैं। इन मरीजों को मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 275 तक पहुंच गया। जबकि सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 148 तक पहुंच गया। इन मरीजों को कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। वहीं मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री पता करने के साथ उसके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिह्नित करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग कर रहा हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से मंगलवार को 78 रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 15 रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 63 रिपोर्ट निगेटिव मिली। कहा कि रोडवेज परिसर में तैनात एक लिपिक तथा एक वेल्डर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं नगर के कतुआपुरा, दो निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले, एक गालिबपुर, दो भरहू का पुरा तथा दो रोडवेज परिसर के हैं। बोले कि इन मरीजों को मिलाकर जिले में मरीजों की संख्या 275 हो गई। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 148 हो गई है। वहीं 124 उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि तीन मरीजों की रिपोर्ट उनके मौत के बाद मिली हैं।
विज्ञापन

13 मरीज युवा, केवल दो अधेड़
मऊ। मंगलवार को मिले 15 मरीजों में सभी मरीज 60 वर्ष की आयु के नीचे के हैं। सबसे ज्यादा उम्र के मरीज रोडवेज के वर्कशॉप लिपिक हैं, जो कि 59 वर्ष के हैं। इसके बाद रोडवेज के वर्कशाप के वेल्डर है, जिनकी उम्र 46 हैं। इसके बाद कतुआपुरा में मिले एक मरीज की उम्र 40 तथा शेष की उम्र 39, 30, 25, 20, 25, 10 और नौ साल है। वहीं निजामुद्दीनपुरा में मिले दोनों मरीज क्रमश: 29 और 14 वर्ष के हैं। वहीं जबकि गालिबपुर का मरीज 32 तो भरहु पुरा के दोनों मरीज 24 तथा 22 वर्ष के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज परिसर को किया गया सैनिटाइज
मऊ। मंगलवार को वर्कशाप लिपिक तथा वेल्डर के संक्रमित मिलने के बाद उसके एक्टिव स्थानों को एआरएम विवेकानंद त्रिपाठी के देखरेख में सैनिटाइज किया गया। साथ ही डिपो में खड़ी बसों को सैनिटाइज किया गया। एआरएम विवेकानंद त्रिपाठी बोले कि रोडवेज डिपो में बसों तथा स्थानों को रोजाना सैनिटाइज किया जाता हैं, लेकिन दोनों कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद फिर से सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed