फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   146 new infected patients found in 24 hours, 210 given infection

24 घंटे में मिले 146 नए संक्रमित मरीज, 210 ने दी संक्रमण को मात

Wed, 05 May 2021 09:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
146 new infected patients found in 24 hours, 210 given infection
मऊ। जिले में बुधवार को तीन अलग अलग कोविड जांच रिपोर्ट में 146 नए मरीज मिले। इसमें सर्वाधिक 79 मरीज आरटीपीसीआर जांच में मिले। सकारात्मक बात रही 24 घंटे में 210 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दिया। इससे अब रिकवर मरीजों की संख्या 5625 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 921 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 58 लोग संक्रमित मिले। जबकि आजमगढ़ से आई 242 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 79 लोग संक्रमित मिले। वहीं 9 मरीज ट्रूनाट जांच में संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट के साथ एल-1 और एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि अब तक जिले में 6 हजार 937 मरीज मिल चुके हैं। इसमें पांच हजार 625 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 45 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि सक्रिय 1267 मरीज है।बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर एक लाख 78 हजार लोगों का सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। जिसमें 1 लाख 71 हजार 487 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। इसमें 1 लाख 68 हजार 485 की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 6 हजार 563 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं 2 लाख 25 हजार 263 लोगों की जांच एंटीजेन से किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed