फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान की अपील

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान की अपील

Wed, 08 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान की अपील
बढुआ गोदाम। लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सोमवार को परदहां विकास खंड के रणवीरपुर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक, छात्रों और ग्रामीणों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने रणवीरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई । इस दौरान छह सौ छात्रों ने मतदाता जागरूकता शपथ पत्र भरा। जिलाधिकारी ने छात्रों और ग्रामीणों से अपील किया वे अपने अभिभावकों रिश्तेदारों और मित्रों को भी हर हाल में वोट डालने के लिए प्रेरित करें। डीआईओएस डा. केसी भारती ने कहा कि मतदान से बड़ा कोई कार्य नहीं। हर नागरिक को अपने इस सबसे सशक्त हथियार को प्रयोग जरूर करना चाहिए। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि यदि हम वोट नहीं देते हैं तो न सिर्फ अपने अधिकार के प्रयोग वंचित हो रहे बल्कि अपने कर्तव्य से भी विमुख हो रहे हैं, इसलिए वोट जरूर करें। खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी ने भी लोगों से वोट देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सुनील सिंह, सहेंद्र सिंह, भारत भुषण सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, अनिल सिंह, घनश्याम यादव, श्रीराम, रमाकांत तिवारी, महेश, रामसेवक, सुमन, स्नेह लता, कंचन और विभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed