फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्वास्थ्य टीम ने किया डायरिया प्रभावित मुहल्लों का दौरा

स्वास्थ्य टीम ने किया डायरिया प्रभावित मुहल्लों का दौरा

Fri, 29 Mar 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम ने किया डायरिया प्रभावित मुहल्लों का दौरा
चिरैयाकोट। बाजार सहित क्षेत्र के युसूफाबाद के बाद तकिया मुहल्ले में डायरिया के प्रकोप फैलने से एक बारगी स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरुक किया। साथ ही दवा वितरित किया।
विज्ञापन

पीएचसी रानीपुर के प्रभारी डॉ.योगेश कुमार गौतम तथा चिरैयाकोट पीएचसी प्रभारी धर्मेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने मीनदुर्गा, बुनकर बस्ती, जमीन बूढ़ान, सोहबतबाग आदि डायरिया से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी वार्डो में घर-घर पहुंच कर क्लोरीन की गोली, ओआरएस पाउडर वितरित किया।प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रदूषित पानी के सेवन तथा जमा गंदा पानी के चलते बीमारियों का प्रकोप फैलता है। क्लोरीन की एक गोली को एक बाल्टी पानी में डालकर या फिर पानी को उबालकर पीना चाहिए। अपने अगल बगल साफ सफाई रखें। कचरा इकट्ठा न होने देें। बाहर के भोजन, खाद्य सामानों का सेवन न किए जाने की सलाह दी। नगर के अब तक मात्र दो वार्डो में ही डायरिया का प्रकोप पाया गया है। जो अब काफी नियंत्रण में है। पिछले तीन दिनो से कोई नया डायरिया का मरीज नहीं मिला है। जहां पर डायरिया का प्रकोप नहीं है। वहां पर भी स्वास्थ्य टीम ओआरएस पाउडर के पैकेट एवं क्लोरीन की गोली वितरित कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed