{"_id":"5aac02df4f1c1ba3238b584d","slug":"141521222367-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता प्राप्ती के लिए लक्ष्य निर्धारित करे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता प्राप्ती के लिए लक्ष्य निर्धारित करे छात्र
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक के देवकी नंदन शिक्षा संस्थान की तरफ से संचालित मार्डन चिल्ड्रेन जूनियर हाई स्कूल प्रागंण का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि यशवंत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। कहा कि सफलता के पहले लक्ष्य निर्धारित करें। इसके बाद लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास कर उसे प्राप्त करें। अपने स्कूल, अपने माता-पिता और शहर का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं की छात्रा शालू यादव ने ‘ये देश वीर जवानों का’ और ‘मोर देशवा महान’ गीत की प्रस्तुति देकर लोगों को देशभक्ति से ओत प्रोत करा दिया, वहीं कक्षा नौवीं की सोनाली गौड़ एवं सहयोगियों द्वारा पेश किया ‘मां रतन धन पायो’, ‘जय हो’ और कक्षा आठ की राणा रजनीश और सहयोगियों ने पेश किया ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ गीतों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार सिंह, डा. अभाव नाराण सिंह, जयनारायण सिंह, राजा राम आदि रहे।