{"_id":"5a8c5e0c4f1c1b462c8b9136","slug":"141519148556-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर समाज ने जुलूस निकाल कर ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर समाज ने जुलूस निकाल कर ज्ञापन सौंपा
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राष्ट्रीय धनगर महासभा के जनपद इकाई द्वारा मंगलवार को धनगर जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए कलेक्ट्रेट मोड़ से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाल कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा कि प्रदेश सरकार संविधान द्वारा प्रदान किए गए अधिकार के तहत धनगर(गड़रिया) समाज को जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समाज के लोग 18 मार्च को कानपुर से हजारों की संख्या में पदयात्रा निकाल कर लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एडवोकेट बृजराज पाल एवं विजय बहादुर धनगर ने कहा कि वर्ष 1950 से धनगर जाति अनुसूचित जाति की सूची में दर्ज है। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा धनगर जाति का प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया। मांग न माने जाने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर राम विलास धनगर, गुलाबचंद धनगर, मुसाफिर धनगर, रामा, सत्यसिंह, मुन्ना, रामबदन, अवधेश, रामजतन, विभा, रमेश धनगर आदि लोग मौजूद रहे।