फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अध्यक्ष महामंत्री सहित पांच पदों के लिए बीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में

अध्यक्ष महामंत्री सहित पांच पदों के लिए बीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Wed, 31 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष महामंत्री सहित पांच पदों के लिए बीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए होने वाले चुनाव में मंगलवार को दाखिल पर्चों की जांच हुई। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। वहीं चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष और महामंत्री सहित पांच पदों के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा। जिसके लिए 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान के लिए 920 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। वहीं 17 पदों पर पद के अनुरूप नामांकन होने के चलते उस पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। जिसकी औपचारिक घोषणा चुनाव परिणाम के साथ ही जाएगी। चुनाव को लेकर मंगलवार को कचहरी परिसर में दिन भर गहमागहमी बनी रहीं।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को जांच के बाद दाखिल सभी 41 पर्चे वैध पाए गए। इस दौरान संयुक्तमंत्री पद से कमलेश कुमार कौशल तथा वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद से रविशंकर सिंह और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद से मनीष राय और दिलीप कुमार सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद अध्यक्ष पद के लिए सर्वेश सिंह, उदयप्रताप राय, रामकृत यादव उर्फ कृतार्थ यादव, विरेंद्र बहादुर पाल और शमसुल हसन के बीच चुनाव होगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार राय और रामअवध भारद्वाज के बीच चुनाव होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अवनीश कुमार श्रीवास्तव, मुहम्मद आरिफ, रविंद्र कुमार यादव और विपिन कुमार सिंह के बीच चुनाव होगा। इसी क्रम में महामंत्री के महत्वपूर्ण पद के लिए राजेश सिंह राज, रामभजन विद्यार्थी, रामरतन निषाद, लक्ष्मीकांत यादव, संजय कुमार त्रिपाठी और ज्ञानेंद्र पांडेय के बीच चुनाव होगा। तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार रावत, मुन्नीलाल और विनय कुमार शुुक्ल के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed