{"_id":"5a623c394f1c1b6e268b53d6","slug":"141516387385-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के महान प्रज्ञापुरूष थे विवेकानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के महान प्रज्ञापुरूष थे विवेकानंद
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय के सभागार में चल रहे स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन से चल रहे राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर लेखाकार ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि स्वयंपूर्ण बनों तथा दूसरों को पूर्ण करो। स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया का भ्रमण कर आवाहन किया था । कहा कि जिस प्रकार विवेकानंद सम सामयिक विषयों एवं समस्याओं को हल करने हेतु युवाओं को प्रेरित किया। उसी प्रकार आज सामाजिक बुराइयों को दूर कर निराकरण करने में युवाओं को आगे आनेे की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान कुमारी आरती ने संगोष्ठी को आगे बढाते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को भारतीय संस्कृति और अद्वैत विद्या के रिमाइंडर की संज्ञा दिया। विवेकानंद को सही अर्थ में भारतीयता का प्रतिनिधि पुरुष कहा । विशिष्ट अतिथि पूजा राय ने कहा कि स्वामी जी भारत के महान प्रज्ञापुरूष तथा संयासी थे। स्वामी विवेकानंद ने विभिन्न अवसरों पर उन्ही की व्याख्या की है। कार्यक्रम की शुरुआतनेहरू युवा केंद्र की महिला राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रतिभा चौबे ने स्वागत गीत और कुर्थी जाफरपुर युवा मंडल के मुहम्मद नज्म और मोहम्मद अकरम ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को अभय कुमार गांधी, अवनीश पांडेय, अशोक कुमार शर्मा, पीयूष श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। युवा सप्ताह के दौरान सम्पन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया । अंत में उपस्थित जन सुमदाय ने निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य एवं 25 जनवरी को आयोजित होने वाले आठवे राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा वर्ग को आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन