फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तार टूटने से 22 घंटे से ठप है सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति

तार टूटने से 22 घंटे से ठप है सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति

Tue, 02 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
तार टूटने से 22 घंटे से ठप है सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति
कोपागंज। सोमवार की शाम क्षेत्र के अरूसाभार में हाईटेंशन की तार टूट जाने से कस्बा सहित सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नववर्ष की शाम लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन मंगलवार की शाम विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। कई मुहल्लों में हैंडपंपों पर पानी के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। विद्युत उपकेंद्र डांड़ी से तथा टड़ियांव सबस्टेशन से कोपागंज क़स्बा सहित सहरोज, डांड़ी, देवकली, विशुनपुर, कोपागंज देहात, ,लाडनपुर, सेंदुराईच ,खुखुंदवा काछीकाला ,सोड़सर, भदसा मानोपुर, जयरामगढ़, तड़ियांव सहित सैकड़ो गाँवो को विद्युत आपूर्ति की जाती है। सोमवार की शाम इस दोनों फीडरों को सप्लाई देने वाली 33 हजार केवी का तार अरूसाभार में टूट जाने से सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने लोगों का जहां नववर्ष का जश्न फीका पड़ गया। वहीं पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। शुद्ध पानी के लिए घर से दूर मुहल्लो में स्थित एकमात्र हैंडपंप पर लोग लंबी लाइन लगाते हुए दिखाई दिए।दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। जेई अरविंद कुमार यादव का कहना है कि तार काफी दूर तक टूटा था। विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed