फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मार्ग दुर्घटना में तीन घायल

मार्ग दुर्घटना में तीन घायल

Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में तीन घायल
मुहम्मदाबाद गोहना।मुहम्मदाबाद मऊ मार्ग स्थित महताबपुर के निकट बुधवार को दोपहर में एक मोटरसाइकल तथा टेंपो में आमने-सामने की हुई भिड़ंत में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई ।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। एक दो पहिया वाहन से 40 वर्षीय राकेश चौहान जो ग्राम कोलौरा पट्टी अपने ससुराल में रहता है तथा उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ दो पहिया वाहन से घर से मुहम्मदाबाद की तरफ आ रहा था कि महताबपुर के पास एक ऑटो रिक्शा सवारी लादकर मऊ की तरफ जा रहा था कि दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार दो लोग तथा ऑटो में सवार एक लोग बुरी तरह घायल हो गए।तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से एक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।इसी बीच अपार पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला किसी कार्य के पश्चात मऊ की तरफ जा रहे थे कि हुई इस घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य जारी कराया। तत्पश्चात पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां 40 वर्षीय राकेश चौहान गंभीर चोटें आने पर इसे जिला मुख्यालय पर रेफर कर दिया वही तीस वर्षीय मुन्ना निवासी कलोरा को भी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed