फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से 16 परिवारो में लौटी खुशियां

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से 16 परिवारो में लौटी खुशियां

Mon, 04 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से 16 परिवारो में लौटी खुशियां
मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइंस स्थित महिला थाने में हुई। इसमें कुल 37 पारिवारिक मामले आए जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 16 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें सात जोड़ो से अपने सभी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। वही एक मामले में पिता पुत्र के बीच चल रहे विवाद का भी निस्तारण हुआ। परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 16 परिवारों के बीच रिश्तों में आई खटास दूर हो गई। व्जिससे उनके परिवारों में एक बार फिर खुशिया लौट आई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 17 दिसंबर 2017 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से अनुज और सुमन, विभा सिंह और दीपक सिंह, सरिता और शिवकुमार , शैलेश और बविता, प्रियंका और अशोक, शहनाज बेगम और निजामुद्दीन,कृपा और देवेंद्र ने अपने मतभेद भुलाकर साथ साथ रहने को तैयार हो गए। वही अयोध्या और नितेश आदि पिता पुत्र के बीच चल रहे विवाद को भी हल करा दिया गया। आठ मामलों में पक्षकारो के बीच सुलह हो जाने से 16 परिवारों के बीच टूट रहे रिश्ते जुड गए जिससे उनकी खुशिया एक बार फिर लौट आई। वही लक्ष्मीना और जयनाथ, कौशल्या और अरविंद, शकीला खातून और अशफाक, हेमंती और गब्बर, पुष्पा और योगेंद्र, बुचिया और मोहन,गुड्डी और शिवशंकर तथा पूजा और राकेश के मामले में पक्षकरों के लगातार अनुपस्थिति और कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। इस दौरान पांच मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया, तथा पांच मामलों में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुए और छह मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि 17 दिसंबर 2017 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, अर्चना उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, रत्नेश पांडेय, डा. एमए खान, मौलवी अरसद के अलावा महिला एसओ अनिता सिंह, दीवान चंदा सिंह, महिला आरक्षी प्रमिला पटेल, पुष्पा गुप्ता ने योगदान दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed