फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला चेन स्नेचर रंगेहाथ पकड़ी गई

महिला चेन स्नेचर रंगेहाथ पकड़ी गई

Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
महिला चेन स्नेचर रंगेहाथ पकड़ी गई
बोझी बाजार। दोहरीघाट थाना अंतर्गत मांदी सिपाह बाजार स्थित मां कोयल मर्याद भवानी मंदिर में सोमवार के दिन उस समय अफरा तफरी मच गई जब महिला चोर ने पूजा कर रही महिला के गले से सोने कि चेन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महिला के शोर मचान पर आरोपी महिला रंगे हाथ पकड़ ली गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरोह की दो महिला समेत एक पुरुष सदस्य को पकड़कर थाने ले गए। तीनों गिरफ्तार लोगों से पुलिस की पूछताछ जारी है। बताया जाता है कि सोमवार को मंदिर में दूर- दराज से भक्तगण पूजन-अर्चन को आए थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को मुहम्मदाबाद सिपाह गांव की ऊषा देवी कढ़ाई चढ़ाने के लिए मंदिर आई थी। वह मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना में व्यस्त थी, इसी दौरान पास खड़ी एक महिला ने उसके गले से चेन उड़ा दी। इसका आभास होने पर उषा ने तुरंत शोर मचाया और आरोपी महिला को पकड़ लिया। आरोपी महिला को उसके सहयोगी महिला के साथ लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में अपना नाम नीतू पत्नी संतोष और अपने सहयोगी का नाम मनीषा पत्नी सागर, निवासी रैनी गांव बताया तथा अपने गिरोह के मुखिया का नाम संतोष पुत्र झिगुरी प्रसाद निवासी मानिकपुर, असना बताया। पूरा गिरोह एक लक्जरी चार पहिया गाड़ी से मंदिर पहुंचा था। दो आरोपी महिलाओं के पकड़े जाने के बाद अन्य सदस्य भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed