फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   14 quintals of firecrackers brought from Lucknow and Varanasi; seized from four locations over two days.

Mau News: लखनऊ, वाराणसी से लाए गए 14 क्विंटल पटाखे, दो दिन में चार जगहों से हुए बरामद

Sat, 31 Oct 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
14 quintals of firecrackers brought from Lucknow and Varanasi; seized from four locations over two days.
हलधरपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया पटाखे की खेप के साथ आरोपी युवक:सोर्स पुलिस मीडिया
मऊ। जिले में इन दिनों पुलिस पटाखों के अवैध भंडारण पर नजर बनाए हुए है। दोपहर तक थाना कोतवाली नगर, कोपागंज और दोहरीघाट क्षेत्र में चार जगह से 14 क्विंटल पटाखे सीज किए गए हैं। पूछताछ में सभी ने लखनऊ और वाराणसी से पटाखों की खेप लाने की बात स्वीकार की है। बिना किसी वैध कागजात या लाइसेंस के, बड़ी फैक्ट्रियों और थोक बाजारों से इतनी भारी मात्रा में बारूद मऊ तक कैसे पहुंच रहा है। इसका जवाब पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

वाराणसी और लखनऊ के सप्लायर पुलिस की रडार पर हैं, ताकि पटाखा तस्करी रोकी जा सके। 27 अक्तूबर की रात कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार में पुलिस टीम ने रात करीब 11:45 बजे छापा मारा था। यहां से नंदन गुप्ता को गिरफ्तार किया, उसके मकान से 5.16 क्विंटल पटाखे बरामद हुए थे। 29 अक्तूबर को सुबह से शाम तक तीन जगहों पर अवैध तरीके से पटाखा भंडारण किया हुआ मिला।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को पुलिस ने दोहरीघाट थाना के शाहपुर निवासी सुरेंद्र बरनवाल को गिरफ्तार किया था। उसके मकान से प्लास्टिक की बोरियों में पटाखे रखे थे। इसके पहले गोठा से अजीत मद्देशिया को गिरफ्तार किया था। इसके मकान से बोरियों में रखे पटाखे बरामद किए। इसी दिन थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुसरदह मोड़ से दोपहर 1:30 बजे पुलिस ने 7.68 क्विंटल पटाखा बरामद किया। जिसकी कीमत 10.78 लाख रुपये थी। पुलिस ने मकान मालिक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास पटाखे भंडारण करने का लाइसेंस नहीं था इसके अलावा आबादी के बीच में पटाखों को रखना प्रतिबंधित है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पटाखों की यह खेप किसी छोटे-मोटे दुकानदार की नहीं, बल्कि वाराणसी और लखनऊ के बड़े सप्लायरों के नेटवर्क से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमाओं पर जिस तरह अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है, ठीक उसी तर्ज पर अब मालवाहक और संदिग्ध वाहन की क्रैकर चेकिंग की जाएगी। स्वाट टीम को भी एक्टिव कर दिया गया है, ताकि त्योहारी सीजन में किसी भी बड़ी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके। साथ ही अवैध रूप से पटाखों के भंडारण की सूचना मिलने पर संबधित के खिलाफ चल रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस संबंध में मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय रहने को कहा गया है।- अनूप कुमार, एएसपी मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed