फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   13.3 crore will reach the parents' account

Mau News: अभिभावकों के खाते में पहुंचेंगे 13.3 करोड़

Sun, 18 Jun 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
13.3 crore will reach the parents' account
जिले के परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले 1.11 लाख बच्चों के युनिफार्म, जूते-मोजे और बैग खरीदने के लिए उनके अभिभावकों के खाते में 13.3 करोड़ रुपये जल्द भेजे जाएंगे। इन बच्चों का डाटा सत्यापित होने के बाद विभाग ने शासन को भेज दिया है। शेष 13 हजार बच्चों के डाटा का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.24 लाख बच्चों का नामांकन किया गया है। शासन ने ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों के आधार का मिलान करने का निर्देश दिया था। जून में ही ड्रेेस, जूता-मोजा बैग व ड्रेस की खरीदारी के लिए अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजने का निर्देश दिया गया है। प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज आंकड़े के अनुसार 1.11 लाख बच्चों के आधार का सत्यापन कर शासन को विवरण भेज दिया गया है। सात हजार बच्चों के आधार के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, आधार कार्ड के अभाव में पांच हजार विद्यार्थियों का सत्यापन नहीं पाया है। ऐसे बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि पहुंचने में देरी हो सकती है। वहीं, एक हजार बच्चों के अभिभावकों के आधार कार्ड में खामियां होने के कारण डाटा वेरीफिकेशन काम नहीं हो पाया है। गर्मी की छुट्टियों के चलते विद्यालय स्तर पर आधार सत्यापन की प्रगति धीमी है। जिला समन्वयक अवधेश कुमार ने बताया कि 1.11 लाख बच्चों के डाटा वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस माह आधार वेरीफिकेशन का काम पूरा करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed