फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   41 हजार किसानों को मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ

41 हजार किसानों को मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ

Sun, 24 Feb 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
41 हजार किसानों को मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ
घोसी। तहसील क्षेत्र के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किए जा रहे सत्यापन कार्य में तहसील के 41174 किसान पात्रता सूची में शामिल किए गए है। जिनका जल्द ही योजना का लाभ मिल सकेगा। बताते चलें कि योजना के तहत पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर के निर्देश पर 315 गांवों में सर्वे किया जा रहा था। जहां इन गांवों में योजना के तहत 41 हजार 174 किसान पात्र पाए गए है। जहां इन किसानों को योजना का लाभ देने के लिए तहसील के सभागार में 20 से अधिक कम्प्यूटरों पर फीडिंग का कार्य अंतिम चरण में है। सर्वे के दौरान प्रथम चरण में कृषि विभाग द्वारा प्राप्त 310 गांवों के की 54 हजार किसानों की सूची में 20 हजार 787 किसान पात्र पाए गए। जिनमे से आधार कार्ड, गलत बैंक खाता, उसगांव के निवासी न होने आदि के चलते 33 हजार के लगभग अपात्र पाए गए। वही दूसरे चरण में 315 गांवो के 21 हजार 828 किसानों ने फार्म भर कर जमा किया। जिसमें से 20 हजार 387 किसान पात्र पाए गए। मानक पूरा न करने वाले 1441 किसान अपात्र पाए गए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि प्रथम चरण में पाए गए 20 हजार 787 तथा दूसरे चरण में पाए गए 20 हजार 387 किसान पात्र पाए गए है। उनकी फीडिंग के जिला पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed