फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   टीचर्स टाक कार्यक्रम में जिले के पांच शिक्षकों को मिला सम्मान

टीचर्स टाक कार्यक्रम में जिले के पांच शिक्षकों को मिला सम्मान

Wed, 19 Dec 2018 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
टीचर्स टाक कार्यक्रम में जिले के पांच शिक्षकों को मिला सम्मान

विज्ञापन
मऊ। जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में जहां शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय है। वहीं कई परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक कड़ी मेहनत कर अपने विद्यालयों में नवाचार शिक्षा से अपने विद्यालय में शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाया है। साथ ही गोंडा जनपद में हुए टीचर्स टाक कार्यक्रम में जिले के पांच शिक्षकों के आईसीटी एवं अन्य नवाचार को काफी सराहा गया। साथ ही सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा की तरफ से पांच शिक्षकों को सम्मानित किए जाने से जिले के शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।

गोंडा जनपद में हुए टीचर्स टॉक कार्यक्रम में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में नए-नए नवाचार के माध्यम से शिक्षा देने वाले शिक्षकों से प्रजेंटेशन मांगा गया था। प्राथमिक विद्यालय रकौली के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय कइयां के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय बिलौझा द्वितीय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय अतरौल पांडे के शिक्षक अजीत कुमार गुप्ता, सुनीत कुमार यादव ने सेल्फी ऑफ द डे के माध्यम से नवाचारी शिक्षा का प्रजेंटेशन भेजा था। कार्यक्रम में उनके प्रजेंटेशन की काफी सराहना हुई थी। प्राथमिक विद्यालय कइयां के प्रधानाध्यापक अंजनी सिंह का कहना है कि सेल्फी ऑफ द डे से बच्चों की उपस्थिति, उनके रहन-सहन तथा आत्मविश्वास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें प्रतिदिन सबसे पहले और साफ-सुथरा ड्रेस पहनकर विद्यालय आने वाले एक बालक और एक बालिका के साथ विद्यालय का कोई एक शिक्षक सेल्फी लेता है तथा माह में सर्वाधिक बार सेल्फी का हिस्सा बने बच्चे को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed