{"_id":"5b9ff0fe867a557ea82f584c","slug":"131537208574-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति के पदाधिकारियों ने सुलभ शौचालय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति के पदाधिकारियों ने सुलभ शौचालय की मांग
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति के पदाधिकारियों ने मंडी प्रशासन से परिसर में सामुदायिक शौचालय बनाए जाने की मांग की है। जिससे दूर दराज से आए व्यापारियों को परेशानी से दो चार न होना पड़े। अमर उजाला ने सोमवार को इस समस्य ाको प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर पदाधिकारियों ने अधिकारियों से शौचालय निर्माण की बात कही है।
नगर पालिका के ख्वाजाजहांपुर के पास बने कृषि मंडी में सामुदायिक शौचालय नहीं बना है। मुख्यमंडी होने के चलते रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी आते है। परिसर में शौचालय न होने की स्थिति में मजबूरन उन्हें मंडी परिसर के पीछे खुले में शौच करना हाता है। अमर उजाला द्वारा सोमवार को फल-सब्जी की मंडी में गंदगी का बसेरा, पालिका ने भी मुंह फेरा शीर्षक सेे समाचार प्रकाशित होने के बाद सोमवार को मंडी समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मंडी परिसर में शौचालय बनवाने की मांग की। समिति के अध्यक्ष भोला प्रसाद सोनकर ने कहा कि मंडी प्रागंण में सामुदायिक शौचालय न होने के चलते व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति सदस्य इंद्रजीत सोनकर, मोहम्मद साहिब, शकील अहमद ने भी इसामुदायिक शौचालय बनवाने की मांग की। इस बावत मंडी सचिव शालिग्राम सरोज का कहना है कि वो इस मुद्दे को लेकर गंभीर है। जल्द ही मंडी परिसर में शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।