{"_id":"5b5211cd4f1c1bc6508b5e34","slug":"131532105165-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल है दूरसंचार उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल है दूरसंचार उपकेंद्र
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत के युसुफाबाद क्षेत्र में स्थित बीएसएनएल का दूरसंचार उपकेंद्र बदहाल पड़ा है । उपकेंद्र में लगे उपकरणों की क्षमता में वृद्धि न किए जाने से लोगों को नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
बीएसएनएल की ओर से युसुफाबाद क्षेत्र में स्थित दूरसंचार उपकेंद्र की जब स्थापना हुई तो लोगों को बेहतर सुविधा की आस जगी। उपकेंद्र से चिरैयाकोट, सिरसा, करमी, बरहलगंज, मोलनाचक, भीखमपुर, यहियाचक, मानपुर आदि सहित लगभग 28 गांव सम्बद्ध हैं। विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों के उदासीन रवैये से उपकेंद्र में लगी मशीनों तथा उपकरणों की स्थित दिन पर दिन खराब होती जा रही है। बेहतर सुविधा न मिलने से लैंडलाइन कनेक्शनों की संख्या लगातार कम हो रही। हालत यह है कि 900 की जगह बेसिक फोन कनेक्शन की संख्या110 हो गई है। विभाग के फोन और डी पी बाक्स उखाड़ लिए गए हैं। भूमिगत केबिल जगह जगह कट गई है। इसके चलते सरकारी तथा गैरसरकारी प्रतिष्ठानों में ब्राड बैंड में नेटवर्क की समस्या से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में रेहान खां, महबूब आलम, इद्रीस अंसारी, जगत नारायण चौरसिया, महेंद्र मद्धेशिया का कहना है कि दूरसंचार उपकेंद्र पर अक्सर ताला लटका रहता है। इस बाबत एसडीओ श्यामनारायण राम का कहना है कि नेटवर्क बहुत ही जल्द ठीक कर दी जाएगी।