{"_id":"5acf9d394f1c1b4a3e8b4bf7","slug":"131523555641-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना को दावत दे रहा खुले में लगा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना को दावत दे रहा खुले में लगा ट्रांसफार्मर
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। स्थानीय बाजार सहित पास के इलाकों में खुले में लगे ट्रांसफार्मर दुर्घटना को बुलावा दे रहे हैं। आए दिन शार्ट सर्किट और स्पार्किंग के चलते स्थानीय लोग दहशत में जी रहे हैं। समस्या निवारण के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत पत्र भी सौंपा गया लेकिन इसके बावजूद वह मौन हैं।
सेमरीजमालपुर विद्युत उपकेंद्र से मझवारा, लुदुही, पवनी, सेमरीजमालपुर सहित विभिन्न गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली विभाग की ओर से अधिकांश गांवों के प्रमुख सड़कों के किनारे पर ही खुले में ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इससे आए दिन स्पार्किंग होने के चलते दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। लेकिन विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर में जाली तक नहीं लगाई गई। खुले में लगे ट्रांसफार्मर पर नजर डाला जाए तो मझवारा बाजार स्थित इंदारा मोड़, मझवारा के राजकीय पशु चिकित्सालय के पास 500 केवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जो लंबे रोड करीब आधा दर्जन दुकानों के बीच खुले में लगा हुआ है। थोड़ी सी बारिश से स्पार्किंग से पास के दुकानदार सहम जाते हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लुदुही स्थित घोसी मझवारा लंबे रोड पर ट्रांसफार्मर खुले में लगा है। मझवारा बाजार के घूरा गुप्ता, प्रफुल्ल राय, बेचन गुप्ता, रामबचन राम का कहना है कि प्रमुख मार्गों पर खुले में ट्रांसफार्मर लगे हैं। जान माल का हमेशा खतरा बना रहता है। निर्दोष नागरिकों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना बिभाग की हावी बन गया है। खुले में लगे ट्रांसफार्मर को घेरकर जाली लगाने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन केवल आश्वासन मात्र ही दिया जाता है। विद्युत उपकेंद्र सेमरीजमालपुर के अवर अभियंता रामशीष राम का कहना है कि खुले में लगे ट्रांसफार्मरों पर जाली लगाने के लिए पत्र भेजा गया है।