फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लाउडस्पीकर की दिशा को लेकर दो पक्ष भिड़े

लाउडस्पीकर की दिशा को लेकर दो पक्ष भिड़े

Mon, 19 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
लाउडस्पीकर की दिशा को लेकर दो पक्ष भिड़े
कोपागंज(मऊ)। थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में मंदिर के शिखर पर बंधे लाउडस्पीकर की दिशा घुमाने को लेकर सोमवार की सुबह दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। इस दौरान दोनों पक्ष से चार महिलाओं सहित 10 लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट थम गई थी। इस दौरान पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य कोपागंज में भर्ती कराई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौबेपुर गांव में प्राचीन शिव मंदिर पर लगाए गए लाउडस्पीकर की दिशा बदलने को लेकर गांव के ओम प्रकाश यति और अखिलेश खरवार के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह मंदिर पर लाउडस्पीकर बजने को लेकर अखिलेश खरवार ने नाराजगी जताते हुए ओमप्रकाश से लाउडस्पीकर की दिशा बदलने को कहा। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और ईट पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से अखिलेश खरवार(30) पुत्र जगदीश, जगदीश खरवार(65) पुत्र कतवारू, नरेंद्र (35) पुत्र जगदीश, गुड्डी(32) पत्नी नरेंद्र, बबली(25) पुत्री रामजन्म और दूसरे पक्ष से ओम प्रकाश (54) पुत्र अभयनाथ, सोनम(21) पुत्री तेज प्रताप , शैलेश यति(35) पुत्र सूर्यनाथ और सूर्यनाथ (60) पुत्र रामसूरत घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने अखिलेश खरवार, सोनम, ओमप्रकाश की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है। इस संबंध में सीओ घोसी अरशद जमाल सिद्दीकी ने बताया की दोनों तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाही सुनिश्चत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed