फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली 15 फुट गहरी खांई में गिरी

बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली 15 फुट गहरी खांई में गिरी

Sun, 18 Mar 2018 11:23 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली 15 फुट गहरी खांई में गिरी
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सहरोज गांव के पास रविवार की सुबह तेज गति से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर 15 फुट नीचे खाईं में पलट गई। घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि घटना स्थल के पास रह रहे लोग बाल बाल बच गए। चालक को किसी तरह बाहर निकालकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल में रेफर किया। कोपागंज ब्लॉक के जयसिंहपुर गांव निवासी अंगद यादव (30 ) रविवार की सुबह ट्रैक्टर से सामान उतारकर बख्तावर घाट से कोपागंज आ रहा था। सहरोज गांव के पास बने ब्रेकर पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर 15 फुट गढ्ढे में गिर गया। संयोग से उसमें बैठे लोग और वहां खेल रहे छोटे बच्चे बाल बाल बच गए। जबकि चालक वाहन पलटते ही उसके नीचे दब गया। ट्रैक्टर चालक को निकलते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी ने घायल चालक को कोपागंज सीएचसी पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed