{"_id":"5a8c5efe4f1c1b8e238b9b0f","slug":"131519148798-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण विकास परिषद ने कराया गरीब कन्या की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण विकास परिषद ने कराया गरीब कन्या की शादी
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआगोदाम / पिपरीडीह। ब्राह्मण विकास परिषद रानीपुर ब्लाक इकाई के तत्वाधान में मंगलवार को वनदेवी धाम में एक निर्धन कन्या की शादी धूमधाम से हुई। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के द्वारिकापुरी पड़री गांव निवासिनी अनुपमा दूबे के पिता स्व. आदित्य नारायण का देहांत लगभग आठ वर्ष पूर्व हो गई थी। बेसहारा परिवार के बारे में ब्राह्मण विकास परिषद रानीपुर इकाई को मालूम होने पर अनुपमा के विवाह की जिम्मेदारी संगठन ने उठाया।
मंगलवार को वनदेवी धाम में गाजीपुर जनपद के जखनियां ब्लाक के बिजहरी गांव निवासी छोटू पांडेय पुत्र स्व. अनिल पांडेय के साथ धूमधाम से शादी संपन्न कराई गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने बारातियों के आवभगत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ब्राह्मण विकास परिषद के रानीपुर ब्लाक अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी एवं मंत्री जयशंकर दूबे के नेतृत्व में स्वजातीय बंधुओं से चंदा एकत्रित कर शादी का संपूर्ण खर्च वहन किया गया। इसी क्रम में संगठन के परदहां ब्लाक इकाई ने कन्या को बेड प्रदान किया।
संगठन के जनपद इकाई ने नगद सहयोग देकर नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष रमाकांत पांडेय, मृत्युंजय तिवारी, ललिता शास्त्री, परदहां ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, गोपाल तिवारी, जितेंद्र पांडेय, यशवंत दूबे, कुबेर, हरिवंश चौबे, रविंद्र चौबे आदि लोग मौजूद रहे।