फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 21 Feb 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
चकिया/इलिया। इलिया थाना क्षेत्र के धनरियां माइनर के समीप बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घायल को पुलिस ने ट्रामा सेंटर भेज दिया। परिवार में इकलौते बेटे की मौत की सूचना से चीख-पुकार मच गई। रोने की आवास सुनकर पास पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। युवक मजदूरी का काम करता था। बाइक चालक युवक हेलमेट नहीं लगाया था। दोनों काम से घर लौट रहे थे। इलिया-चकिया मार्ग पर बेन गांव से सैदूपुर की ओर एक व्यक्ति सगड़ी पर बांस बल्ली लादकर जा रहा था। इसी बीच चकिया थाना क्षेत्र के दूबेपुर निवासी बाइक सवार दो युवक तेजू (20) व रत्नेश गुप्ता (28) सगड़ी के पीछे जा रहे थे। घटना स्थल के समीप बाइक चालक ने सगड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसके प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सगड़ी से टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिर कर छटपटाने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर चकिया संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। जहां चिकित्सकों ने रत्नेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं तेजू की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रत्नेश अपने परिवार का एकलौता पुत्र था। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed