फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खैराबाद की दानिश एंड पार्टनर टीम बनी विजेता

खैराबाद की दानिश एंड पार्टनर टीम बनी विजेता

Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद  की दानिश एंड पार्टनर टीम बनी विजेता
घोसी। करीमुद्दीनपुर में नेशनल बैडमिंटन क्लब के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय स्वर्गीय खैरुल बशर बैडमिंटन प्रतियोगिता गुरुवार में खेले गए निर्णायक मैच में खैराबाद की दानिश एंड पार्टनर ने विजेता का खिताब हासिल किया। इन्होंने अरशद एंड पार्टनर घोसी को तीन सेटों में बड़े अंतराल से पराजित किया।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन प्रथम सेमीफाइनल दानिश एंड पार्टनर और अजीत एंड पार्टनर मुबारकपुर के बीच हुआ। जिसमें दानिश एंड पार्टनर ने विपक्षी को तीन सेट में 21-19,18-21,21-19से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अरशद एंड टीम घोसी और जाहिद एंड टीम मुहम्मदाबाद ने घोसी की टीम को 20-22,21-14,21-05 अंकों के अतंर से जीतकर फाइनल में पहुंची। अगले दिन खेले गए फाइनल मैच में दानिश एंड पार्टनर खैराबाद ने अरशद एंड पार्टनर घोसी को 21-19,21-19 अंकों से हराकर विजेेती बनी। विजेता टीम को मुख्य अतिथि दीवानी न्यायालय बार के पूर्व अध्यक्ष समसुल हसन ने कप्तान दानिश को ट्राफी प्रदान किया। वहीं फेयर प्लेय अवार्ड की ट्राफी कैफ एंड पार्टनर को मिली। साथ ही बेस्ट कमेंट्रेटर के लिये इमरान अहमद, फील्ड प्रबंधन के लिये सूफियान,राशिद, ताबिश को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शोयब निजामी, असरफ,आरिफ,मुर्शीद निजामी, हाजीशकील,जोहैर, फखरे आलम,आमिर आजम,तहफिरअहमद समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed