फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सामाजिक बुराइयों को लेकर छात्राओं ने किया जागरूक

सामाजिक बुराइयों को लेकर छात्राओं ने किया जागरूक

Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक बुराइयों को लेकर छात्राओं ने किया जागरूक
मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा स्थित पब्लिक महिला सहर पीजी कालेज में सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अनूप कुमार ने दीप प्रज्वलति कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में कुल 150 सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। पहले दिन शिविरार्थी छात्राओं को तीन ग्रुप में बांटकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने कहा कि राष्टीय सेवा योजना में प्रतिभाग करने वाले छात्र समाज को नई दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। कहा कि इस प्रकार के विशेष शिविर के आयोजन से छात्रों को हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी छात्राओं ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने और लोगों को सचेत करने को लेकर नशा, दहेज, अशिक्षा, लिंग भेद, अंधविश्वास आदि से संबंधित बुराइयों पर नाटक, गीत, समूह गीत आदि प्रस्तुत किए गए। विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने छात्राओं संकट की घड़ी और विशेष मौकों पर बचाव करने का महत्वपूर्ण टिप्स दिया। प्रबंन्धक शेख सल्लू, शेख अब्दुल्ला, कोतवाल आरके त्रिवेदी, राशिद शेख, साजिया रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed