फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डिस्ट्रिक्ट बार की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान आज

डिस्ट्रिक्ट बार की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान आज

Tue, 12 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान आज
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव लिए 13 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना भी होगी। मतदान के लिए 233 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। अध्यक्ष, मंत्री और आडिटर पदों के लिए छह प्रत्याशी मैदान में है। मतदान की सभी तैयारियां कर ली गई है। चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि मतदान के समय सभी को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। उधर मंगलवार को दो अधिवक्ताओं ने अपना टेंडर मत दिया। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर नजर डाले तो अध्यक्ष पद के लिए जवाहरलाल प्रजापति और चंद्रशेखर उपाध्याय के बीच सीधा मुकाबला है। मंत्री पद के लिए सुरेंद्र सिंह और रितेश कुमार श्रीवास्तव के बीच तथा आडिटर पद के पद के लिए कमलेंद्र प्रताप नारायण सिंह और महेंद्रनाथ राय के बीच मुकाबला होगा। मतदान मंगलवार 13 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। उसी दिन अपराह्न ढाई बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed