{"_id":"5a1703484f1c1b193e8b45ef","slug":"131511457608-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने अपना वादा नहीं किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने अपना वादा नहीं किया पूरा
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने अपना वादा नहीं किया पूरा
अमिला(मऊ)। बसपा नेता एवं घोसी के विधानसभा प्रत्याशी रहे अब्बास अंसारी ने कहा कि भाजपा ने अपने तीन साल से अधिक के कार्यकाल में कोई भी जनता से किया गया वादा पूरा नहीं किया। इससे जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। अमिला बाजार में गुरुवार को बसपा नेता अमिला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार जायसवाल के समर्थन में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी से जहां व्यापारी वर्ग परेशान है, वहीं झूठे वादों से जनता के साथ किसान भी त्रस्त हैं। भाजपा गड्ढा मुक्त सड़क का भी झूठ में ढिढोरा पीटती रही। इस दौरान शेषनाथ राम, बिपिन राय, मिथिलेश राय, राजकुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार गौतम, बदरूद्दीन अहमद, अब्दुल, विनोद, इस्तेयाक, प्रमोद राय आदि उपस्थिति रहे। ब्यूरो