फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास

हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास

Wed, 14 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास
मऊ। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक आदिल आफताब अहमद ने श्यामकरन यादव की हत्या और हत्या प्रयास के मामले में नामजद तीन आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा के साथ ही कुल 26 - 26 हजार रुपये का अर्थदंड निर्धारित किया। मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार दतौड़ा गांव निवासी रामायन यादव पुत्र शामू यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वादी का आरोप है कि वह अपने चाचा श्यामकरन यादव के साथ मोटरसाइकिल से 26 फरवरी 2013 को रतनपुरा से अपने घर दतौड़ा जा रहा था। उसी दौरान गांव के ही सुबाष यादव पुत्र रामबचन तथा नगवां गांव निवासी वृजेश सिंह पुत्र छत्रधारी सिंह और सुरेंद्र सिंह पुत्र वासदेव सिंह ने पीछा कर पुरानी रंजिश को लेकर गोली चला दी। जिससे मौके पर श्यामकरन यादव की मौत हो गई तथा वादी रामायन यादव के ऊपर भी तमंचे से फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। उसके बाद तमंचे के बट से वादी रामायन यादव को मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बाद विवेचना आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया। कोर्ट में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए एडीजीसी फौजदारी श्रीप्रकाश यादव और अधिवक्ता सूर्यनाथ यादव तथा दयाशंकर राय ने कुल 12 गवाहों को पेश कर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

एडीजे ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद आरोपीगण सुरेंद्र सिंह, वृजेश सिंह और सुबाष यादव को हत्या, हत्या का प्रयास और धमकी के मामले में दोषी पाया। तीनों को हत्या में आजीवन कारावास की सजा के साथ ही 20-20 हजार रुपया अर्थदंड निर्धारित किया। वही हत्या के प्रयास में आठ-आठ वर्ष के कारावास की सजा के साथ ही पांच-पांच हजार रुपया अर्थदंड निर्धारित किया। वही धमकी के मामले में एक-एक वर्ष की सजा के साथ ही एक-एक हजार रुपया अर्थदंड निर्धारित किया। आरोपी सुबाष यादव को धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत दोषी पाते हुए तीन वर्ष की सजा का निर्णय सुनाया। वही अर्थदंड की राशि जमा हो जाने पर हत्या के प्रयास वाला अर्थदंड की राशि में से घायल को 80 प्रतिशत तथा हत्या के मद जमा अर्थदंड की राशि में से मृतक के परिजनों को 80 प्रतिशत धनराशि देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed