फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1313 people received corona vaccine at 53 centers

53 केंद्रों पर हुआ 1313 लोगों को लगा कोरोना टीका

Sun, 11 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
1313 people received corona vaccine at 53 centers
रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में युवक का टीकाकरण करतीं स्वास्थ कें - फोटो : MAU
मऊ। जिले में रविवार को चार दिवसीस विशेष टीका उत्सव का शुभारंभ किया गया। नगर के दो अस्पतालों सहित जिले के 53 अस्पतालों पर आयोजित इस टीकाकरण में 1313 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीके की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए रविवार से 14 अप्रैल तक विशेष टीका उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को टीकाकरण के चौथे चरण में अधिक से अधिक टीका कराने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। टीका उत्सव के पहले दिन नगर के जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, हनुमान नगर, छोटी महरनिया, डोमनपुरा सहित जिले के 53 अस्पतालों पर टीकाकरण करते हुए 8 हजार लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।जिसके सापेक्ष 1313 लोगों ने इन केंद्रों पर पहुंचकर टीके की पहली डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed