फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   13 petrol pumps inspected, no helmet no fuel campaign ineffective in rural areas

Mau News: 13 पेट्रोल पंपों की पड़ताल, ग्रामीण क्षेत्रों में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान बेअसर

Sat, 20 Sep 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
13 petrol pumps inspected, no helmet no fuel campaign ineffective in rural areas
घोसी के तिलई बुजुर्ग ​स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेते लोग।संवाद
मऊ। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का पालन नहीं हो रहा है। पुलिस को पेट्रोलपंप कर्मचारियों का सहयोग नहीं मिल रहा है। पंप संचालक अभियान को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को 13 पेट्रोल पंपां की पड़ताल कराई।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर देखा गया कि आसपास पुलिसकर्मियों के होने पर पंप के कर्मचारी किनारे से वाहन चालकों को हेलमेट थमा देते हैं, तेल भरवाने के बाद वापस ले लेते हैं। वहीं पुलिस और परिवहन विभाग भी केवल शहर में ही अभियान की निगरानी कर रहा है। एक से 30 सितंबर तक चल रहे अभियान के 19वें दिन शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने मऊ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोलपंपों पर अभियान की पड़ताल की। बहुत से पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल का बैनर ही नहीं लगा था। जहां बैनर लगा है वहां पंप के कर्मचारी बेहिचक बिना हेलमेट वालों को भी पेट्रोल देते नजर आए। सबसे पहले टीम शहर के मिर्जाहादीपुरा पेट्रोलपंप पहुंची, जहां बिना हेलमेट लगाए बाइकों की लाइन लगी थी। कर्मचारियों ने बारी बारी से सभी को पेट्रोल भी दिया।
विज्ञापन

इनसेट
पूछने पर पंप के कर्मचारी बोला- सीसीटीवी फुटेज पर पुलिस करेगी चालान
मिर्जाहादीपुरा पेट्रोलपंप पर बैनर के संबंध में पूछने पर कर्मचारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बिना हेलमेट वालों की वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है, पुलिस चालान करेगी। इसके बाद टीम मतलुपुर फोरलेन अंडरपास स्थित प्रभात फीलिंग स्टेशन पहुंची, जहां अभियान से संबंधित बैनर भी नहीं दिखा। वहां भी बिना हेलमेट वाले चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा था। ब्रह्मस्थान, नरजा पेट्रोलपंप, बालनिकेतन स्थित पेट्रोलपंप पर भी बिना हेलमेट पहले वाहन चालकों को कर्मचारी पेट्रोल देते कैमरे में कैद हुए। अदरी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर बैनर तो लगा था, लेकिन कर्मचारी मालिक का आदेश बताते हुए बिना हेलमेट वालों को भी पेट्रोल दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाेसी और मुहम्मदाबाद में भी नियमों का पालन नहीं
घोसी संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार तिलई बुजुर्ग स्थित कैप्टन फीलिंग स्टेशन पर सुबह से ही बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों की कतार थी, उन्हें कर्मचारी पेट्रोल दे रहे थे। नियमों को लेकर सभी बेफिक्र थे। मुहम्मदाबाद गोहना और मधुबन तहसील क्षेत्र के पेट्रोलपंपों पर भी यही नजारा देखने को मिला।
-----------
इनसेट -

बिना हेलमेट पहन कर बाइक चालने वाले 70 लोगों की सिर में चोट से माैत

सड़क दुर्घटनाओं में अकारण हो रही मौत के आंकड़ों में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू किया गया है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से जुलाई तक 211 सड़क हाइसों में 109 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 70 लोगों ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहन रखी थी। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
-----------
कोट -

अभियान से पहले सभी कंपनियों को सहयोग करने के लिए पत्र भेजा गया था। बैनर लगाकर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए भी कहा गया था, यदि पालन नहीं हो रहा है तो, संबंधित पूर्ति निरीक्षकों को भेजकर सीसीटीवी फुटे की जांच की जाएगी, लापरवाही मिलने पर नोटिस दिया जाएगा।

- देवी विश्वकर्मा, प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी, मऊ
-----------
कोट -

अभियान का पालन कराने के लिए सभी पेट्रोलपंपों पर बैनर लगाया गया है। शहर में यातायात पुलिस की टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित थानों की पुलिस को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी है।
- श्याम शंकर पांडेय, यातायात निरीक्षक, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed