फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1260 kg non-standard Gulab Jamun powder going to the market seized

बाजार जा रहा 1260 किलोग्राम अमानक गुलाब जामुन पाउडर जब्त

Sat, 28 Nov 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
1260 kg non-standard Gulab Jamun powder going to the market seized
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में मिलावट को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान दो जगहों से मिश्रित दूध का नमूना लेने के साथ 1260 किलो अमानक गुलाब जामुन पाउडर को जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बहादुरगंज रोड पहुंची। टीम ने बलजीत सिंह यादव निवासी कानपुर देहात के वाहन पर लदे हुए 1260 किलोग्राम गुलाब जामुन मिक्स पाउडर को मिथ्याछाप तथा अमानक होने के संदेह पर जब्त करने के साथ नमूना जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। जब्त की गई खाद्य सामग्री की कीमत एक लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है। इसीक्रम में टीम ने रानीपुर मोड़ खुरहट से विनोद कुमार यादव के यहां से मिश्रित दूूध का नमूना लिया। वहीं ब्लाक गेट के बगल दोहरीघाट से हरेंद्र यादव के यहां से गाय के दूध का नमूना लेने की कार्रवाई की। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय, रामानंद, पंकज कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed