फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1.25 lakh fraud on the pretext of downloading the bank's app

Mau News: बैंक का एप डाउनलोड कराने के बहाने 1.25 लाख की ठगी

Tue, 24 Feb 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh fraud on the pretext of downloading the bank's app
मोबाइल साफ्टवेयर से जुड़ी आपकी हर हरकत पर साइबर ठगों की नजर है। किसी भी बैंक का एप डाउनलोड करने से पहले बैंक से पुष्टि कर लें एप सही है या नहीं। एक गलती पर आपकी कमाई एक झटके में साफ हो सकती है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला मधुबन थाना क्षेत्र के लालनपुर से आया है। यूनियन बैंक का एप डाउनलोड कराने के बहाने ठग ने जानकारी लेकर 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने रविवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार लालनपुर अश्वनी कुमार सिंह का मधुबन शाखा के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। वो 03 दिसंबर 2025 की शाम बैंक का एप डाउनलोड कर रहे थे, जिससे लेनदेन आसानी हो सके, लेकिन एप डाउनलोड नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 दिसंबर 2025 को अनजान नंबर से फोन आया और उसने खुद को बैंक के मुंबई स्थित हेड ऑफिस का अधिकारी बताया। बोला कि आप यूनियन बैंक का एप डाउनलोड कर रहे थे, जो नही हुआ है। आपकी मदद के लिए ये कॉल की गई है।
जैसा मैं बता रहा हूं वैसे करने पर एप डाउनलोड हो जाएगा। इस दौरान उसने कुछ जानकारी ले ली। बाद में आभास हुआ कि वो ठगी का शिकार हो रहे हैं तो मोबाइल स्विच आफ कर दिया था, लेकिन शाम तक खाते से 1.25 लाख रुपये कट गए थे।

जिसकी सूचना हमने 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन तब तक ठग ने पूरा पैसा निकाल लिया था। थाने की साइबर टीम से जानकारी मिली कि ठग ने पश्चिम बंगाल स्थित इंडसइंड बैंक की शाखा में पूरा पैसा ट्रांसफर किया था, फिर बारी बारी से एटीएम से निकाल लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed