फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1246 places will Holika Dahan

1246 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Mon, 06 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Mon, 06 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
1246 places will Holika Dahan
पिपरीडीह बाजार में दहन के लिए एकत्रित की जा रही होलिका।
रंगों का पर्व होली पर्व में छह दिन ही शेष हैं, लेकिन तैयारियां जोरों पर पर चल रही है। होलिकाएं एकत्र की जाने लगी हैं। जिले में 1246 स्थानों पर 12 मार्च को बुराई की प्रतीक  होलिका को आग के हवाले किया जाएगा।  संवेदनशील शहर सहित सभी होलिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।  अति संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां पर्याप्त सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाई जाएगी।  
विज्ञापन


    रंगों का पर्व  फाल्गुन मास की पूर्णिमा  को मनाया जाता है।  पहले दिन को होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहा जाता है। दूसरे दिन, जिसे धुरड्डी, धुलेंडी, धुरखेल या धूलिवंदन कहा जाता है, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल  इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाए जाते हैं और घर-घर जा कर  लोगों को रंग लगाया जाता है।
विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी  कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को  रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के  विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयां खिलाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


  उत्साही युवा होलिकाएं एकत्र करने में जुट गए हैं। इस वर्ष शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण टोला,  रजनिया मुंशीपुरा, दानकबीर, सब्जी मंडी औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा सहित जिले में 1246 स्थानों पर होलिका दहन होगा। अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed