{"_id":"5cdef9e0bdec2207710357d9","slug":"121558116832-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव संबंधी प्रशासनिक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव संबंधी प्रशासनिक बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 19 मई को मतदान ड्युटी पर रवाना होने से पूर्व शुक्रवार की शाम पुलिस लाइन में बड़ा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित पुलिस के साथ पैरामिलेट्री के जवानों को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने संबोधित कर उन्हे उनके कार्यो के प्रति सचेत किया।
डीएम ने फोर्स को जहां आवश्यक निर्देश दिया, वहीं एसपी ने उन्हे उनकी ड्युटी के साथ पूरी व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। एसपी ने बताया कि जिले में एक बूथ वाले 33 मतदान केंद्र है, इन केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। इसके अलावा शेष 1721 केंद्रों पर पुलिस के साथ पैरामिलेट्री लगाई गई है। सभी को उनकी ड्युटी के बारे में बताया गया। संबोधन के दौरान अधिकारी द्वय ने फोर्स को बताया कि उन्हे क्या करना है और क्या नहीं करना है। किसे रिपोर्ट करना है। इसके अलावा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में फोर्स को शांतिपूर्वक सकुशल मतदान संपन्न कराने और अराजकत्वों से निपने के बारे में भी बताया गया। बैठक में डीएम एसपी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव, एडीएम डीपी पाल, एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।