{"_id":"5c322e87bdec2256c0653a88","slug":"121546792583-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों तथा राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अपनी विभिन्न मांग को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री ब्रह्मानंद सिंह ने कहा कि पेंशन की व्यवस्था इसलिए की गई थी कि जिस प्रकार कर्मचारी सेवा काल में सम्मानजनक जीवन जी रहा था, सेवानिवृत्ति के बाद भी वह पहले जैसा जीवन व्यतीत कर सके। लेकिन सरकार ने शिक्षकों, कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी छीन कर शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। इसे कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीताराम गुप्ता ने कहा कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। ओमप्रकाश सिंह ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम को हरिहर यादव, सुनील कुमार सिंह, संजय सिंह, मुंशी प्रेमचंद्र, अमरजीत परिहार राजेश वर्मा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर धनंजय शर्मा, सच्चिदानंद चौहान, ज्ञानचंद्र कन्नौजिया, उमेश मौर्य, रामरतन राम, जनार्दन, शंभूनाथ यादव, अरविंद सिंह आदि शामिल रहे।