फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया भूख हड़ताल

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया भूख हड़ताल

Wed, 19 Dec 2018 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया भूख हड़ताल

विज्ञापन
मऊ। प्रगतिशील किसानों ने जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने सहित छह सूत्रीय मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल किया। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष भाजपा किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में किसानों ने दिन भर भूखहड़ताल किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी के नाम का पत्रक मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज को सौंपा।
लोकदल जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि दो वर्षों से छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों की भारी क्षति हो रही है। किसान नेता देवप्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत बीमा कंपनी बैंक व प्रशासन से मिलकर किसानों के खाते से बिना किसान की मर्जी के बीमा के नाम पर रुपयों का भुगतान ले रही है, बीमा कंपनी के प्रभाव के कारण ही सूखा की रिपोर्ट नहीं जा रही है।
विज्ञापन

किसान यूनियन जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिवशक्ति सिंह, क्षेत्रीय एकता मंच जिलाध्यक्ष लल्लन सिंहआदि ने संबोधित किया। अनशन स्थल पर किसान सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। अनशन पर पूर्व प्रमुख सुबाष चन्द सिंह, रामाश्रय राय,ब्रज भूषण तिवारी,रवींद्र सिंह,रामचीज सिंह, अनिल सिंह, द्रोणाचार्य मौर्य, सोनू सिंह, शेषनाथ सिंह, राजवंशी चौहान, परमात्मा सिंह, हृदय नारायण सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय, अशोक सिंह, जयप्रकाश, रामजीत राजभर, संजय मौर्य, रामपुकारे सिंह, उदयप्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र सिंह, धनन्जय राम, सुनील श्रीवास्तव, अनिल यादव, सियाराम चौहान आदि किसान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed