{"_id":"5bc38c74bdec226948700913","slug":"121539542132-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसान की सच्ची दोस्त होती हैैं किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसान की सच्ची दोस्त होती हैैं किताबें
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी। तहसील क्षेत्र के धरौली स्थित जूनियर हाईस्कूल प्रागंण में बने महाबोिधि पुस्तकालय और वाचनालय का लोकापर्ण रविवार को डीएम प्रकाश बिंदु द्वारा किया गया। लोकार्पण करते हुए डीएम ने मौजूद छात्रों और लोगों को अच्छी पुस्तकों को सबसे अच्छा मित्र बताया, साथ ही मतदान के प्रति जागरूकता लाने की बात कही।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि हर विद्यालय में पुस्तकालय होना जरूरी है। पुस्तकें प्राचीन के साथ वर्तमान के ज्ञान को समेटे होती हैं। यह हमारी सबसे अच्छे मित्र के रूप में मार्गदर्शन करती है। विद्यार्थियों से कहा कि आप सब अच्छी पुस्तको को पढ़े, जब भी फुरसत हो तब सामान्य ज्ञान के साथ अच्छे लेखको के पुस्तकों को जरूर पढ़ें। इससे न केवल आपके ज्ञान में बढ़ेगा, बल्कि इससे समसामयिक ज्ञान प्राप्त होता है। वहीं बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि घोसी क्षेत्र के धरौली स्थित जूनियर हाईस्कूल दूसरे स्कूलों के लिए प्रेरणा स्तोत्र बनता जा रहा है। वहीं एसडीएम डा. सीएल सोनकर ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हर विद्यालय में इस तरह के पुस्तकालय हर विद्यालय में होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने मौजूद युवाओं और लोगों को मतदान का महत्व की जानकारी देने के साथ मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर डीआईओएस केसी भारती, शिवचंद्र राम, संजीव सिंह, डॉ. रामविलास भारती, प्रधान शाहजहाँ खातून, नफीस खान, फूलवन्ती शाही, कमलेश देवी राय, अंजू मिश्रा, मेंहदी रजा, अंसार खान आदि के साथ गांववासी रहे।