{"_id":"5bc38adbbdec2269a12fb798","slug":"121539541723-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता का फाइनल राउंड रविवार को नगर के एक प्लाजा में संपन्न हुई। वरिष्ठ वर्ग में सुभागी देवी इंटर कॉलेज प्रथम एवं तत्व बोध हाईस्कूल मऊ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग में सेक्रेट हार्ड ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान के लिए टाई हुए परिणाम में अंतत: सेंट जीएन पब्लिक स्कूल को निराशा हाथ लगी और डॉन बॉस्को ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परिषद की मऊ शाखा ने जिले के सभी प्रत्येक क्षेत्र के स्कूलों में 7000 से ऊपर बच्चों के बीच में यह प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छपरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हरकेश सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद पूरे भारतवर्ष में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आनंद प्रकाश मिश्रा ने साधुवाद दिया। परिषद की अध्यक्ष डॉ. अलका राय ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव प्रकाश जैन ने भारत को जाने के बारे में बताया एवं कोषाध्यक्ष रवीश तिवारी ने भारत विकास परिषद के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में डीएवी के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी, मधु राय, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, राधिका थरड, दीपक जैन, अनुराग बरनवाल, सौरभ जायसवाल अशोक अग्रवाल, डॉ. भगत सिंह, रामप्रताप सिंह, स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर एसएन राय ने एवं धन्यवाद मुरारी लाल केडिया ने दिया। दोनों वर्गों की विजेता एवं उपविजेता टीम को क्रमश: 11000 एवं 5100 रुपयों के पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।