{"_id":"5b799dee42c792462f5e97a3","slug":"121534696942-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का रूट मार्च
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। आगामी त्याहारों में लोगों में सुरक्षा का भाव जगाने और शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। सीओ सिटी राजकुमार के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों के साथ शाम को रूट मार्च निकाला। शहर कोतवाली से शुरु हुआ रूट मार्च भीटी सरवां रणवीरपुर होता हुआ जनपद की सीमा तक गया। वहां से कंधेरी , सुल़्तानपुर होते बकवल हाइवे तक आया। यहां से ताजोपुर , सिंधी बाबा की कुटी होते हुए बढ़ुआगोदाम पहुंचा। यहां बाजार में प्रमण करने के बाद सरसेना मार्ग पर कहिनौर, बहरीपुर, कोटवां , महदीपुर होते हुए वनदेवी तक गया। वहां से वापस शहर की ओर लौटा और पुलिस लाइन कचहरी मोड़ , चांदमारी , गाजीपुर तिराहा होते हुए सहादतपुरा , आजमगढ़ मोड़ बड़ी कंम्हरिया ,दशई पोखरा होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौँक डोमनपुरा , मतलूपुर मोड़ तक गया , वहां से फिर कासिमपुर होते हुए सहरोज मोड़ तक गया। इस मार्च में आरएएफ , पीएसी और पुलिस के जवान मौजूद रहे। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलौंझा और रतनपुरा बाजार में भी पुलिस ने रूट मार्च किया।