{"_id":"5b3a75bb4f1c1be8568b465a","slug":"121530557883-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने 12 हेडमास्टरों का रोका एक माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने 12 हेडमास्टरों का रोका एक माह का वेतन
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी ने सोमवार को स्थानीय ब्लाक के परिषदीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने 12 प्रधानाध्यापकों का जून का वेतन रोकने की रिपोर्ट बीएसए को भेजा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने रतनपुरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय दतौड़ा, प्राथमिक विद्यालय खरका, प्राथमिक विद्यालय जोगापुर, प्राथमिक विद्यालय लसरा, प्राथमिक विद्यालय रेता, प्राथमिक विद्यालय करउत, प्राथमिक विद्यालय हलधरपुर नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय समोगर, प्राथमिक विद्यालय चकरा नंबर दो सहित एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालयों की रंगाई पुताई नहीं हुई थी। कई विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण नहीं किया गया था। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने 12 प्रधानाध्यापकों का जून का वेतन रोकने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।