{"_id":"5b312c394f1c1b214d8b873d","slug":"121529949241-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को लेकर खरवार समाज ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को लेकर खरवार समाज ने दिया धरना
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरवार समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में भारतीय खरवार महासभा के राष्ट्रीय संयोजक उमाशंकर खरवार के नेतृत्व में खरवार समाज के सैकड़ों लोगों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों के समर्थन में पांच सूत्री मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई किये जाने की मांग की गई।
उमाशंकर खरवार ने कहा समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा खरवार जाति के लोगो को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिए का आदेश पारित किया गया है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खरवार जाति को उनके हक और हुक़ूक़ के अनुसार भागेदारी नही दी गई है। कहा कि खरवार जाति अपने हक की लड़ाई के लिए हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार है। कहा कि तहसील में निवास करने वाले खरवार के व्यक्तियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए। मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नाथ मिश्र को ज्ञापन सौपकर कार्यवाई किये जाने की मांग किया। इस मौके पर खरवार समाज के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।