फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान

Sun, 06 May 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग का चेकिंग अभियान
मऊ। गर्मी के मौसम में शीतल पेय एवं आइसक्रीम की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शनिवार को अभियान चलाकर सघन जांच की गई। इस दिन खाद्य सुरक्षा विभाग के निशाने पर आइसक्रीम और उससे जुड़े खाद्य पदार्थ रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने कोपागंज और हलधरपुर थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर बिक्री के लिए तैयार किये गए आइसक्रीम, आइसकैण्डी, शीतल पेय के नमूने जांच के लिए संकलित किया। टीम ने कोपागंज के कसारा मोड़ से विजय शंकर सोडा वाटर वैन से सोडा के नमूने लिया जबकि दूसरी टीम ने रतनपुरा से कार्बोनेटेड वेवरेज के नमूना लिया। कोपागंज के जयराम मोड़ से सोनकर आइसकैण्डी घोल, कोपागंज से अभय आइसक्रीम से आइसक्रीम, जमाल पुर हलधर पुर से यादव आइसफैक्ट्री से आइसकैंडी तथा जीउत बंधन से दूध का नमूना एकत्र किया। इन सभी टीमों द्वारा लिए गए नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयहिंद राम, रामानंद, नसीम खान शामिल थे। इस संबंध में अविहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि औचक निरीक्षण की कार्यवाही आगे भी अनवरत जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed