{"_id":"5a8da44f4f1c1b3c718b629c","slug":"121519232079-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम गार्ड ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम गार्ड ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम में रुपया निकाल रहे लोगों का एटीएम नंबर नोट कर रहे दो संदिग्ध युवकों को बैंक के गार्ड ने पकड़ा और बैंक प्रबंधक के हवाले कर दिया। प्रबंधक ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कस्बा के स्टेशन रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक में दो युवक मंगलवार की शाम बैंक के एटीएम पर खड़े थे। इस दौरान जो भी एटीएम कार्ड होल्डर जब एटीएम में पैसा निकालने जाता था तो पीछे से ये दोनों युवक उस व्यक्ति के एटीएम कार्ड एव पिन कोड को गलत इरादे से अपने मोबाइल में लिख रहे थे।इसकी सूचना लोगो ने बैंक के गार्ड को दिया। गार्ड दोनो युवकों को बैंक के प्रबन्धक के पास ले गया। शाखा प्रबंधक की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रबंधक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राहकों से ऐसी शिकायत मिली थी जिसके आधार पर गार्ड को सावधान किया गया था। युवकों की संदिग्ध हरकतों को देखकर गार्ड ने उन्हें पकड़ा। दोनों युवको को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है।इधर पुलिस इन दोनों युवकों से मामले की जांच पड़ताल कर रही है