{"_id":"5a26dfa24f1c1b8d698bfcc3","slug":"121512497058-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति किया जागरुक
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस पर परदहां विकास खंड क्षेत्र के पिपरीडीह भार स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें छात्र छात्राओं ने सार्वजनिक स्थल की स़ाफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
छात्र छात्राओ ने भार गांव के प्राथमिक विद्यालय, नगहर देवी स्थान सहित विभिन्न स्थानों की साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इसके बाद महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने समाज मे फैली सामाजिक कुरीतियों की जड़ से उखाड़ फेकने का आह्वान किया। इसी क्रम में छात्रा नूतन सिंह, अफशाना बानो, उर्मिला चौहान, सीता भारती, कंचन मौर्य ने एक प्रतिज्ञा लेनी है ,बेटी को शिक्षा देनी है पेश कर लोगों को कुछ देर तक सोचने पर विवश कर दिया। इसी क्रम में सौरभ चंद, विवेक विश्वकर्मा, आशीष पांडेय, जितेंद्र चौहान ने जहां कहीं भी हो लोकतंत्र, शिक्षा है उसका मूल मंत्र प्रस्तुत कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को प्राचार्य डा. प्रविंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी संतोष खरवार, डॉ.संजय मिश्रा, पवन द्विवेदी, शिवकुमार सिंह, गिरीश सिंह प्रियंका सिंह आदि शामिल रहे।