फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1200 rupees reached the accounts of parents of 65 thousand children through DBT

Mau News: 65 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी से पहुंचे 1200 रुपये

Tue, 27 May 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
1200 rupees reached the accounts of parents of 65 thousand children through DBT
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण काे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव दिखाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूता मोजा, बैग, स्वेटर, स्टेशनरी आदि के लिए 1200 रुपया परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों अभिभावकों के खाते में बटन दबाकर हस्तांतरित किया। इससे प्रथम चरण में लगभग 65 हजार बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जबकि कक्षा 3 से 12 तक के लिए निपुण प्लस एप का भी शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय शिलान्यास किया। उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का भी लोकार्पण किया गया। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों के लिए टैबलेट वितरण का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में आईसीटी लैब की स्थापना का शुभारंभ किया गया। पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का बटन दबाकर शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से माह दिसंबर 2024 एवं फरवरी 2025 में आकलन किए गए विद्यालयों में निपुण निकल कर आए विद्यालयों के लिए प्रदेश स्तर पर प्रतीकात्मक रूप से पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया।कलेक्ट्रेट सभागर में जनपद के प्रत्येक विकासखंड से सर्वाधिक औसत उपस्थिति वाले निपुण चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया। निपुण विकासखंड के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों और एसआरजी को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक ब्लॉक से छह-छह निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय सहित शिक्षकों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed