फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 lakh cash kept in the house for the wedding was burnt in fire

Mau News: शादी के लिए घर में रखी 12 लाख नकदी आग से जली

Sun, 04 May 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
12 lakh cash kept in the house for the wedding was burnt in fire
संवाद न्यूूज एजेंसी मऊ। कोपागंज के फतेहपुर ताल नरजा गांव में शनिवार की देर शाम शिवनाथ साहनी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में भवन स्वामी झुलस गया है। पीड़ित व्यक्ति का दावा है कि आग से करीब 12 लाख नकदी जलकर राख हो गई। जून में उसके बेटे की शादी है। इसे लेकर घर में तैयारियां चल रही हैं। घर निर्माण और बेटे की शादी के लिए उसने कुछ दिन पहले बैंक से आठ लाख रुपये निकाले थे। वहीं, चार लाख रुपये रिश्तेदारों से उसने कर्ज लिया था। कोपागंज थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी ली जाएगी। अग्निशमन अधिकारी के वर्मा ने भी इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


बार-बार बेहोश हो जा रहा पीड़ित
मऊ। आग की घटना में शिवनाथ का हाथ झुलस गया है। इतना बड़ा नुकसान देखकर वह सहम गए हैं। उन्होंने घर में रखी धनराशि बचाने के लिए आसपास के लोगों से मदद मांगी। बताया कि नकदी आलमारी के बजाय लकड़ी की रैक में रखी थी। इससे वह आग की जद में आ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed