फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 clerks will be recruited in aided secondary schools

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 12 लिपिक होंगे भर्ती

Wed, 16 Nov 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
12 clerks will be recruited in aided secondary schools
लंबे समय बाद जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गैर शैक्षणिक लिपिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की कवायद तेज हो गई है। जिले के 12 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त एक-एक कुल 12 लिपिक पदों पर सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए निदेशालय से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

जिले में 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से गैर शैक्षणिक लिपिक पद रिक्त चल रहा था। लिपिक पद पर आवेदन के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण के साथ ट्रिपल सी, हिंदी और अंग्रेजी में 25 व 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदनकर्ता को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 50 प्रतिशत या अधिक परसेंटाइल प्राप्त होना अनिवार्य है। अधिकारियों की मानें तो निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद विद्यालय स्तर से लिपिक भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए तीन सदस्यीय चयन समिति गठित की गई है। चयन समिति में विद्यालय प्रबंधक, जिलाधिकारी द्वारा नामित सदस्य, जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले के 12 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त एक-एक पद कुल 12 लिपिक पदों पर भर्ती के लिए निदेशालय से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed