{"_id":"fcf327fed27fe5e7d51b2adfb5f07d16","slug":"12-advocates-nominated-on-second-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 12 लोगों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 12 लोगों ने किया नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 28 Jan 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के लिए पर्चा दाखिला के दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर 12 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर कचहरी परिसर में पूरे दिन सरगर्मी बनी रही। सभी प्रत्याशी पूरे लावलश्कर के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन
इस प्रकार अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 22 पदों के लिए 34 लोगों ने नामांकन किया है। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी के 13 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। दाखिल पर्चों की जांच गुरुवार को होगी। पर्चा दाखिला को लेकर कचहरी परिसर में पूरे दिन सरगर्मी बनी रही।
विज्ञापन
एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव, नमोनरायन राय, बृजबिहारी सिंह, रविशंकर सिंह ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर राय ने पर्चा दाखिल किया। महामंत्री पद के प्रभुनाथ सिंह ने दोबारा पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश सिंह ने पर्चा दाखिल किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन महबूब अशरफ खान ने पर्चा दाखिल किया। सहमंत्री के तीन पदों के लिए बुधवार को रामरतन राम ने पर्चा दाखिल किया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन प्रदीप कुमार यादव व प्रमोद कुमार रावत ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए अनिल कुमार सिंह, अरविंद कुमार श्रीवास्तव व सुरेंद्रनाथ चौबे ने पर्चा दाखिल किया। कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए मनोज कुमार सिंह, रामकिशुन गोड़ व सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया।