{"_id":"5ce051dabdec2207254c8e84","slug":"11558204890-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"82 हजार नए युुवा मतदाता करेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
82 हजार नए युुवा मतदाता करेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। लोकसभा चुनाव में इस बार 82 913 युवा पहली बार वोट देंगे। जनवरी 2019 तक जिले में 60 हजार युवा मतदाता बनाए जा चुके थे जबकि फरवरी से तीन मई तक 22 हजार 913 नये मतदाता बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी का दावा है कि इन सभी नए मतदाताओं को पहचान पत्र भेज दिए गए हैं। हालांकि अभी कई मतदाता पहचान पत्र मिलने के इंतजार में हैं।
पहली फरवरी से तीन मई 2019 तक बनाए गए कुल 22 913 नये मतदाताओं में से सबसे अधिसक सदर विधान सभा क्षेत्र से 7425 युवा हैं जबकि 6644 नये मतदाता घोसी विधान सभा से हैं। इसके बाद मधुबन विधान सभा क्षेत्र के 5015 तथा सबसे कम 3809 नए मतदाता मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र से बनाए गए हैं। नए मतदाता बनने के लिए आवेदन करने वाले1280 युवाओं के आवेदन किन्हीं कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि नए मने सभी मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र भेज दिए गए हैं। लेकिन अभी भी हजारों नए मतदाता वोटर आईडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में नए मतदाता राज कुमार, प्रदीप, सौरभ, शालिनी और मेघा का कहना है कि उनके जैसे सैकड़ों युवा अभी वोटर आईडी का इंतजार कर रहे हैं।
हजारों वोटरों को नहीं मिली पर्चियां
मऊ। जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रों में सभी बीएलओ को मतदाताओं के घरों तक वोटर पर्ची पहुंचाने का निर्देश चुनाव आयोग का है। बीएलओ घरों तक पर्चियां पहुंचा भी रहे हैं लेकिन अभी भी गांवों में सभी परिवारों तक पर्चियां नहीं पहुंची हैं। बीएलओ कई परिवारों की पर्चियां एक ही व्यक्ति को पकड़ा दे रहे हैं। कस्बों और नगर में तो स्थिति और भी खराब है। अधिकांश बूथों पर बनाई गई महिला बीएलओ के पति अथवा बेटे इस जिम्मेदारी को निभा रहे। लेकिन वह सभी घरों तक नहीं पहुंच रहे हैं। हाल तो यह है कि नगर क्षेत्र में अपने क्षेत्रों के सभासदों को भी सभी बीएलओ के मोबाइल नंबर भी नहीं उपलब्ध है। जिससे मतदाता बीएलओ से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। मतदाताओं को बूथों से जाकर नंबर पता करने को कहा जा रहा है या फिर मतदान के दिन ही बूथ पर पर्ची देने की बात बताई जा रही।
विज्ञापन
लोकसभा क्षेत्र में हैं 6448 सर्विस मतदाता
मऊ। लोकसभा क्षेत्र में हैं 6448 सर्विस मतदाता हैं। इनमें 188 महिला मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक 1799 पुरुष और 56 महिला सहित कुल 1855 सर्विस मतदाता सदर विधान सभा क्षेत्र में हैं जबक 1776 पुरुष और 54 महिला सर्विस मतदाता रसड़ा विधान क्षेत्र में हैं। मधुबन में 904 पुरुष और 29 महिला मतदाता हैं जबकि घोसी विधान सभा में 784 पुरुष और 27 महिला मतदाता हैं मुहम्मदबाद गोहना में 997 पुरुष और 2 महिला सर्विस मतदाता हैं। इनके अतिरिक्त कुल 11 हजार 118 दिव्यांग मतदाता हैं।